Breaking
Thu. May 21st, 2026

मॉडलिंग मंच पर आदित्य राज की बड़ी सफलता, विधायक सरयू राय ने बढ़ाया उत्साह

जमशेदपुर। बारीडीह निवासी 8 वर्षीय आदित्य राज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की मॉडलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। आदित्य ने मिस/मिस्टर/मिसेज/किड्स मॉडलिंग-डांस प्रतियोगिता (इंडिया-एशिया) में दूसरा स्थान हासिल कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। उनकी इस उपलब्धि पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy गुरुवार को उनके घर पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं देकर उत्साहवर्धन किया

विधायक सरयू राय ने आदित्य राज की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह की उपलब्धि हासिल करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बच्चों को यदि सही मार्गदर्शन और मंच मिले तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

आदित्य राज की मां वर्षा श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रतियोगिता 16 और 17 मई को आदित्यपुर स्थित द क्रूज में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में कुल 13 चरण रखे गए थे, जिसमें आदित्य ने मॉडलिंग कैटेगरी में हिस्सा लिया और अपने प्रदर्शन से दूसरा स्थान प्राप्त किया।

आदित्य राज की सफलता से पूरा परिवार बेहद खुश है। उनके नाना दीपक श्रीवास्तव रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर में गेम टीचर रह चुके हैं, जबकि नानी रीतू श्रीवास्तव गृहिणी हैं। परिवार का कहना है कि आदित्य बचपन से ही मंचीय गतिविधियों में रुचि रखता है और आगे भी उसे बेहतर अवसर दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Post