Breaking
Sat. Jul 18th, 2026

20 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक से सप्लाई देने जा रहा था आरोपी

चतरा : चतरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान टंडवा थाना क्षेत्र के उरैल गांव निवासी 35 वर्षीय पानु उर्फ समरू उरांव के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से अफीम लेकर मंगरदाहा की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद मयूरहंड थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास रखे बैग से 3 किलो 972 ग्राम अफीम और 2 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया। तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अफीम की खरीद-बिक्री और सप्लाई के धंधे में लंबे समय से शामिल है। पुलिस ने उसके खिलाफ NDPS Act की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस अभियान में थाना प्रभारी सहित कई पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही।

Related Post