Breaking
Fri. May 15th, 2026

प्रदेश कांग्रेस में स्थानीय नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित 

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से शुक्रवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने की। इस दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी में जिले के विभिन्न नेताओं को नई जिम्मेदारियां मिलने पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया।

समारोह में प्रदेश सचिव बनाए गए राम सिंह सावैयां, मायाधर बेहरा और संयुक्त सचिव नियुक्त नितिमा बारी को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विधायक सोनाराम सिंकु को राजनीतिक मामलों की समिति का सदस्य, पूर्व विधायक देवेन्द्र नाथ चांपिया को समन्वय समिति का सदस्य, सुनित शर्मा को महासचिव, चंद्रशेखर दास को सचिव, सौरभ अग्रवाल और विवेक विशाल प्रधान को संयुक्त सचिव बनाए जाने पर बधाई दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा स्थानीय नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपना कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में संगठन विस्तार की सार्थक पहल हो रही है, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है।

जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि नई नियुक्तियों से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में कांग्रेस और अधिक प्रभावी रूप से जनता के बीच काम करेगी। वहीं जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि नई कमिटी में सभी वर्गों और समुदायों को प्रतिनिधित्व देकर कांग्रेस ने अपनी समावेशी सोच को मजबूत किया है।

समारोह में दिकु सावैयां, विजय तिग्गा, जानवी कुदादा, राखी सालुजा, सुनीता लकड़ा, मंजु बिरुवा, लक्ष्मी बेसरा, शिवकर बोयपाई, समीर सुंडी, सुरसेन टोपनो, मेवालाल होनहागा, आशीष बेहरा, जगदीश सुंडी, महाबीर प्रसाद, सुरज सुंडी, शिव शंकर सावैयां, ठाकुर बानरा, मथुरा चांपिया, प्रधान सिंकु, प्रताप पुरती, सनातन बिरुवा, बोंज बानरा, गोपाल बोदरा और सुशील दास समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post