Breaking
Sun. Sep 27th, 2026

अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ज्योति कंस्ट्रक्शन कंपनी की मशीन जप्त मिलेनियम झांझरिया रॉयल कंपनी रडार पर, अवैध मिट्टी खनन पर कभी भी हो सकती है मशीन जप्त

चतरा : रेलवे लाइन निर्माण कार्य से जुड़े टंडवा क्षेत्रों में अवैध मिट्टी खनन को लेकर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिस्रोल पदमपुर-धनगड्डा पंचायत क्षेत्र की सरकारी और गैर-सरकारी वन भूमि पर शिकायत मिलने के बाद धनगड्डा पंचायत के सरकारी तालाब से दो हाईवा मशीन जब्त किए गए। यह कार्रवाई ज्योति इंटरप्राइजेज कंपनी द्वारा अवैध मिट्टी खनन के मामले में की गई। प्रखंड प्रशासन की कार्रवाई से इरकॉन, मिलेनियम, रॉयल और झंझरिया कंपनियों में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई के बाद प्रखंड प्रशासन ने अवैध मिट्टी खनन पूरी तरह बंद करा दिया है। टंडवा बीडीओ सह सीओ देवलाल उरांव के निर्देश पर अंचल निरीक्षक अभय कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की है।

Related Post