Breaking
Mon. Sep 28th, 2026

भगत सिंह की 119वीं जयंती पर जेम्को में श्रद्धांजलि सभा, शहीद चौक पर गूंजे ‘इंक़लाब ज़िंदाबाद’ के नारे

जमशेदपुर: शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर जेम्को स्थित भगत सिंह शहीद चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू ने किया। इस दौरान युवाओं और स्थानीय लोगों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘शहीद भगत सिंह अमर रहें’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। उपस्थित युवाओं ने भगत सिंह के साहस, संघर्ष, त्याग और देश के प्रति समर्पण को याद किया। इस दौरान उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतबीर सिंह सोमू ने कहा कि देश की आजादी के लिए भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों का योगदान और बलिदान देश के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुकने के बजाय देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल ने कहा कि भगत सिंह का जीवन देशभक्ति, साहस और समर्पण की मिसाल है। उन्होंने कहा कि महज 23 वर्ष की उम्र में भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके विचार और संघर्ष आज भी युवाओं को देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं।

नवजोत सिंह सोहल ने कहा कि भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब युवा उनके साहस, अनुशासन और देशहित के प्रति समर्पण को अपने जीवन में अपनाएं।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रितेश झा, सुखपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे, इंद्रजीत सिंह, जसवंत सिंह, कर्मजीत सिंह कामे, जगतार सिंह नागी, हैप्पी सिंह, कुलवंत सिंह, कुलवंत सिंह काते, जोगिंदर सिंह सोनू, शरणजीत सिंह, परमजीत सिंह पम्मा, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष अमलेश रजक, कमेटी मेंबर मुरली मौर्य, गुरमीत सिंह लखन पाल, उज्जवल कुमार, राजू तिवारी और अकरम सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग और युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन ‘शहीद भगत सिंह अमर रहें’, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ हुआ।

Related Post