Breaking
Fri. Aug 28th, 2026

टैंकर चालक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

कोडरमा। डोमचांच थाना क्षेत्र के बगड़ो पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के कोबार निवासी नीतेश यादव के रूप में हुई है। वह पेट्रोल टैंकर का चालक था। गुरुवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने बगड़ो पेट्रोल पंप के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। टैंकर के उपचालक पंकज मंडल ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे वे पेट्रोल लेकर बगड़ो स्थित पंप पर पहुंचे थे। उस समय चालक नीतेश यादव फोन पर बात करते-करते आगे बढ़ गया। पंकज ने आवाज लगाई और रात 1:30 बजे तक खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। सूचना मिलते ही डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Post