Breaking
Fri. Nov 6th, 2026

केरला समाजम मॉडल स्कूल के परीक्षा परिणाम शानदार, ICSE और ISC में छात्रों ने रचा इतिहास

जमशेदपुर: स्थित केरला समाजम मॉडल स्कूल (KSMS) ने इस वर्ष के बोर्ड परीक्षा परिणामों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की है। स्कूल के छात्रों ने ICSE और ISC दोनों परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया है।

ICSE (10वीं) टॉपर्स:

अचिन्त्य गुप्ता – 98.4%

जस्मीत कौर – 97.2%

अदिति उपाध्याय – 97%

ISC (12वीं) टॉपर्स:

आयुष रंजन – 98%

अरिंदम पात्रा – 97.75%

तल्हा ज़ायेद – 96.5%

इस वर्ष ISC के 32 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, जबकि ICSE के 47 छात्रों ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

स्कूल प्रबंधन ने इस शानदार उपलब्धि पर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की है।

यह सफलता न केवल छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का भी प्रतीक है।

Related Post