Breaking
Wed. Aug 26th, 2026

धातकीडीह में लिफ्ट फेल होने से हादसा, जुगसलाई की महिला घायल 

जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धातकीडीह में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा सामने आया, जब एक बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट अचानक गिर गई। इस दुर्घटना में जुगसलाई निवासी 45 वर्षीय रुकसाना गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह हुसैन बिल्डिंग में घरेलू सहायिका के रूप में कार्य करती हैं और रोज की तरह काम पर पहुंची थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रुकसाना लिफ्ट के माध्यम से ऊपरी मंजिल पर जा रही थीं, तभी अचानक दूसरे तल्ले से लिफ्ट में खराबी आ गई और वह तेजी से नीचे आ गिरी। हादसे की तेज आवाज सुनकर भवन के अन्य निवासी और आसपास के लोग मौके पर दौड़े और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को लिफ्ट से बाहर निकालकर तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया गया।

उस महिला को अस्पताल में भर्ती कर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इधर, सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस लिफ्ट के तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि लिफ्ट का रखरखाव समय-समय पर हुआ था या नहीं।

Related Post