Breaking
Sat. Apr 25th, 2026

महिला आक्रोश मार्च में पश्चिमी सिंहभूम से हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी

चाईबासा : रांची के मोराबादी मैदान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित महिला आक्रोश मार्च में पश्चिमी सिंहभूम जिले से हजारों की संख्या में महिला और कार्यकर्ता शामिल हुए।

जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू के नेतृत्व में चाईबासा से बसों और अन्य वाहनों के माध्यम से कार्यकर्ता रांची पहुंचे और कार्यक्रम में भाग लिया।

यह मार्च केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद का विशेष सत्र बुलाकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रयास किया गया, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के विरोध के कारण यह पारित नहीं हो सका।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज की महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं और अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकार और सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया।

चाईबासा से रांची तक कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। पूरे रास्ते महिलाओं ने नारे लगाते हुए इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए वह आगे भी प्रयास जारी रखेगी।

Related Post