Breaking
Sat. Apr 25th, 2026

हाता काली मंदिर के परिसर में अस्टम प्रहर व्यापी अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ।

हाता के काली मंदिर परिसर में शनिवार 25 अप्रैल को श्री श्री राधा गोविंद अखंड हरि राम संकीर्तन समिति हाता के द्वारा तीसरे वर्ष, पूजा-अर्चना के पश्चात, अस्टम प्रहर व्यापी अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर, माताजी आश्रम के सीनियर ट्रस्टी और हाता दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक सदस्य हीरालाल दे ने कहा,,,कलियुग में हरिनाम के बिना कोई गति नहीं है। इस युग में, लोगों की उम्र कम होती है और साधन और भजन करने का समय नहीं होता है, इसलिए कलियुग में, लोग हरिनाम के माध्यम से आसानी से भव नदी पार कर सकते है । हरिनाम संकीर्तन को सफल बनाने के लिए निताई गौऱ संकीर्तन समुदाय धीरोल, रामकृष्ण संकीर्तन समुदाय बुरुडी, रास बिहारी संकीर्तन समुदाय पोटका , राधा गोविंदा संकीर्तन समुदाय डांरु , श्री श्री रामकृष्ण कीर्तन समुदाय सिगदी , परसा संकीर्तन समुदाय बांकुड़ा, राधारानी संकीर्तन समुदाय भागबंदी, डुमुरिया भाग ले रहे हैं। इस हरि नाम संकीर्तन में साहित्यकार सुनील कुमार दे, शंकर चंद्र गोप, विश्वामित्र खंडायत, राजकुमार साहू, मनोज राम, सुब्रत दे, मधु सूदन भट्टाचार्य, समित दे, अमित पाल, शिव कुमार, उपेंद्र नाथ सरदार, गणेश सरदार, भास्कर चंद्र दे, तरुण दे, बाप्तू विश्वास, तपस मंडल, संजय साहू, भानु राणा, बलराम गोप, निताई महाकुर, राकेश मिश्रा, हीरालाल दे, चंचल हालदार, महेंद्र सिंह, तरित मंडल, अमित मंडल, सुबोध मंडल, रंजीत पाल आदि उपस्थित रहे।

Related Post