Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

हाथी के हमले से दो की मौत, तीन घायल, लोगों का फूटा आक्रोश 

कोडरमा। जिले मे हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के कंझियाडीह गांव का है, जहाँ बीती रात इट्ट भट्टे मे काम करने वाले एक मजदूर और बच्चे को हांथी के कुचल कर मौत के घाट उतार दिया है, जबकि इस घटना में तीन लोग घायल हो गए है। मृतक की पहचान बिहार के फतेहपुर गांव निवासी 32 वर्षीय राजकुमार मांझी और 12 वर्षीय लवकुश मांझी के रूप में की गई। वहीं इस घटना में मृतक राजकुमार मांझी की पत्नी गौरी देवी तथा लवकुश मांझी की मां कारी देवी व उनके डेढ़ वर्षीय पुत्र घायल हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार कंझीयाडीह मे बीती रात हाथियों का झुंड ईंट के भट्टे पर पहुंचा और इनके मिट्टी के मकान को तहश-नहस करना शुरू कर दिया। हाथियों के हमले की जानकारी मिलते ही भट्टे पर काम करने वाले लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी क्रम में डेढ़ महीने का बच्चा झोपड़ी में ही फंस गया। जिसे निकालने के क्रम में हांथी ने हमला कर दिया, जबकी 12 वर्षीय बच्चा भागने के क्रम में हथियो के झुंड के बीच जा पहुंचा, जिसे हाथियों ने सूंढ़ से पटक-पटक कर उसे मार डाला। बताते चलें कि हाथियों के झुंड ने लवकुश को इतनी बेरहमी से पटका कि लवकुश के शरीर के चिथड़े उड़ गए। घटना के बाद लोग वन विभाग के खिलाफ आक्रोश में है। पिछले 27 दिनों में हाथियों ने अब तक 7 लोगों को कुचलकर मार डाला है, जबकि हाथी के हमले से तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल भी हो चुके हैं। वन विभाग के खदेड़े जाने के बाद हाथी कभी जयनगर, तो कभी डोमचांच तो कभी कोडरमा घाटी के जंगलों में पहुंच जाता है। दिन के वक्त हाथी जंगलों में ही आराम करता है, लेकिन रात के समय रिहाईसी इलाकों में घुसकर तांडव मचाना शुरू कर देता है, जिससे आम लोगों में दहशत का माहौल है।

Related Post