Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

झारखंड सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिलकी पाडेया और लक्ष्मी पिंगुवा को कांस्य पदक*

चाईबासा: बोकारो के चंदनकियारी में 18 से 19 अप्रैल तक आयोजित 15वीं झारखंड सीनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ियों ने भाग लेकर सराहनीय प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में जिले से कुल पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें दो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में दिलकी पाडेया ने 1500 मीटर दौड़ में 5.29 मिनट का समय निकालते हुए कांस्य पदक जीता। वहीं लक्ष्मी पिंगुवा ने लंबी कूद में 4.47 मीटर की दूरी तय कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल है।

खिलाड़ियों की सफलता पर खेल संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

मुख्य संरक्षक जोबा माझी, संरक्षक जगत माझी, मुकुंद रुंगटा, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष निरज संदवार, गौरीशंकर महतो, बलराज हिंदवार, महासचिव अजय नायक, वरीय संयुक्त सचिव काश्मीर कांडेयांग, ओंकार महतो, संजीव, प्रीति, पूनम, राजू, अर्जुन, विजय, नरेंद्र, पवन, लखिंदर, संगीता, प्रितम, देवाशीष और शिवा सहित अन्य खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

खेल पदाधिकारियों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद जिले के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का काम करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

जिले के खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Related Post