Breaking
Fri. Jun 12th, 2026

आदित्यपुर में बालाजी फर्नीचर का चौथा आउटलेट शुरू, लग्ज़री फर्नीचर पर 50% तक छूट

आदित्यपुर: टाटा-कांड्रा मेन रोड स्थित एमपी टावर के बगल और सरिता टॉकीज बिल्डिंग के सामने बालाजी फर्नीचर के चौथे आउटलेट का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और नए शोरूम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

नए आउटलेट में लोअर, मिड और हाई रेंज के आधुनिक और आकर्षक डिजाइन वाले फर्नीचर उपलब्ध हैं। यहां बेड, सोफा, डाइनिंग सेट सहित घर और ऑफिस के लिए कई तरह के प्रीमियम फर्नीचर विकल्प ग्राहकों को मिलेंगे।

संस्थान की खासियत यह है कि सभी फर्नीचर की मैन्युफैक्चरिंग खुद की यूनिट में की जाती है, जिससे क्वालिटी पर पूरा नियंत्रण रहता है और ग्राहकों को बेहतर उत्पाद किफायती कीमत पर उपलब्ध कराए जाते हैं। सभी प्रोडक्ट्स पर 3 साल की मैन्युफैक्चरिंग वारंटी और टर्माइट के खिलाफ लाइफटाइम गारंटी दी जा रही है।

ग्रैंड ओपनिंग के अवसर पर ग्राहकों के लिए 50% तक का विशेष डिस्काउंट भी रखा गया है, जिससे लोगों में खरीदारी को लेकर उत्साह बढ़ा हुआ है।

इसके अलावा ‘बालाजी इंटीरियो’ के जरिए घर, अस्पताल, कॉलेज और अन्य संस्थानों के इंटीरियर डिजाइनिंग और डेकोरेशन का काम भी किया जाता है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस नए आउटलेट के खुलने से आदित्यपुर और आसपास के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण फर्नीचर आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

Related Post