Breaking
आनंद मार्ग ने 100 से अधिक रक्तवीरों को किया सम्मानित जमशेदपुर। मानव सेवा और आध्यात्मिक चेतना के अद्भुत संगम का उदाहरण शनिवार को उस समय देखने को मिला, जब आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल (AMURT) की ओर से गदरा स्थित आनंद मार्ग आश्रम में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक नियमित रक्तदाताओं को “रक्तवीर” की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन लोगों को प्रोत्साहित करना था, जिन्होंने भय और संकोच को पीछे छोड़ते हुए नियमित रूप से रक्तदान कर समाज में जीवन बचाने का कार्य किया है। सम्मानित सभी रक्तदाता आनंद मार्ग द्वारा हर महीने जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित होने वाले मासिक रक्तदान शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। समारोह में आनंद मार्ग के वरिष्ठ संन्यासियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। उन्होंने रक्तवीरों को आशीर्वाद देते हुए इसे न केवल सामाजिक बल्कि आध्यात्मिक सेवा भी बताया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान केवल शारीरिक सहायता नहीं, बल्कि मानवता के प्रति निस्वार्थ समर्पण का प्रतीक है। इस मौके पर सुनील आनंद ने अपने संबोधन में रक्तदान के आध्यात्मिक पक्ष को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि यदि रक्तदान को परमात्मा के प्रति समर्पण भाव से किया जाए, तो यह एक साथ दोहरा पुण्य प्रदान करता है—एक ओर जरूरतमंद को जीवन मिलता है और दूसरी ओर दाता के मन और शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। यह ऐसा दान है, जो सीधे किसी के जीवन से जुड़ा होता है और इसे निस्वार्थ भाव से करना ही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।” उन्होंने आगे कहा कि जब व्यक्ति यह सोचकर रक्तदान करता है कि वह परम पुरुष की संतानों के कष्ट को कम करने में योगदान दे रहा है, तब उसका यह कार्य और भी महान बन जाता है। यही भावना रक्तदाता को ‘रक्तवीर’ बनाती है, क्योंकि वह भय वृत्ति पर विजय प्राप्त कर समाज के लिए आगे आता है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों के अनुसार हर 90 दिन के अंतराल पर नियमित रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को ही इस सम्मान के लिए चयनित किया गया। इससे यह सुनिश्चित होता है कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित और स्वास्थ्य के अनुकूल हो। समारोह के अंत में सभी रक्तवीरों को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। पूरे कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और आध्यात्मिकता की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
Sat. May 2nd, 2026

टाटा स्टील और यूएसटीबी के बीच लो-कार्बन स्टील तकनीक पर समझौता

जमशेदपुर। टाटा स्टील ने सतत और पर्यावरण अनुकूल स्टील उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से University of Science and Technology Beijing (यूएसटीबी) के साथ लो-कार्बन स्टील मेकिंग तकनीकों के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौते में टाटा स्टील की ओर से वाइस प्रेसिडेंट सुबोध पांडेय और यूएसटीबी की ओर से वाइस प्रेसिडेंट प्रो. शुकियांग जियाओ की प्रमुख भूमिका रही।

मंगलवार को टाटा स्टील कंपनी दी गई जानकारी के अनुसार इस साझेदारी के तहत टाटा स्टील, टाटा स्टील रिसर्च एंड इनोवेशन लिमिटेड और यूएसटीबी की शोध टीमें मिलकर चार प्रमुख क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान करेंगी। इनमें स्क्रैप आधारित स्टील निर्माण, स्टील अपशिष्ट का पुनः उपयोग, अंतिम उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार तथा कार्बन कैप्चर और उपयोग से जुड़ी आधुनिक तकनीकों का विकास शामिल है।

यह सहयोग यूएसटीबी की शैक्षणिक विशेषज्ञता और उसकी पायलट स्तर की अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ उठाएगा, जिससे नई तकनीकों का परीक्षण और उन्हें औद्योगिक स्तर तक ले जाना आसान होगा। टाटा स्टील के लिए यह पहल नवाचार आधारित डीकार्बोनाइजेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

सुबोध पांडेय ने कहा कि लो-कार्बन स्टील निर्माण वर्तमान समय की आवश्यकता है और इस दिशा में नवाचार ही भविष्य तय करेगा। वहीं प्रो. शुकियांग जियाओ ने इस साझेदारी को दोनों संस्थानों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को और मजबूत करने वाला बताया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल वैश्विक स्तर पर हरित और टिकाऊ स्टील उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Post