Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

चंदवारा भीषण सडक हादसे में एक की मौत 10 घायल

कोडरमा। चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरवां मोड़ के पास शनिवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि इस घटना में 10 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब हजारीबाग से कोडरमा होते हुए बिहार की ओर जा रहा एक एलपीजी टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया। जानकारी के अनुसार, झुमरी तिलैया से सवारी लेकर एक वाहन तिलैया डैम की ओर जा रहा था और जैसे ही सवारी गाड़ी उरवां मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रहा एलपीजी टैंकर अचानक दूसरे लेन में घुस गया और अपना नियंत्रण खो बैठा। टैंकर पहले सवारी गाड़ी से टकराया, इसके बाद फुटपाथ पर दुकान लगाए बैठे कई दुकानदारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान कुछ मोटरसाइकिल सवार भी टैंकर की चपेट में आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इधर सूचना मिलते ही चंदवारा थाना की पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। इलाज के दौरान 70 वर्षीय रूपलाल सिंह की मौत हो गई जबकि अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया हैं। फिलहाल पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में छापेमारी कर की जा रही है।

Related Post