Breaking
Thu. May 28th, 2026

खुंटपानी से चार वर्षीय निर्मल हेम्ब्रम का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी*

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिला के खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत गांव खुंटपानी से चार वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार निर्मल हेम्ब्रम, पिता स्वर्गीय विजय हेम्ब्रम, मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहृत कर लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा और मुफ्फसिल थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है तथा अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है। बच्चे की सुरक्षित बरामदगी के लिए लगातार खोजबीन जारी है।

परिजनों के अनुसार अपहरण के समय बच्चा काले रंग की गंजी पहने हुए था और नीचे कोई पैंट नहीं पहना था। बताया गया है कि निर्मल हेम्ब्रम ठीक से बोल नहीं पाता है। बच्चे के लापता होने से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार गहरे सदमे में है।

Related Post