Breaking
Sat. Oct 10th, 2026

चास में बच्चा चोर की अफवाह पर साधुओं के साथ मारपीट, पुलिस ने बचाई जान, दिन की दूसरी घटना 

बोकारो:- चास नगर निगम क्षेत्र के बंशीडीह में शुक्रवार को बच्चा चोर की अफवाह ने अचानक माहौल गरमा दिया। संदेह के आधार पर कुछ संत-साधुओं को स्थानीय लोगों ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट कर दी। गुस्साए लोगों ने उनकी बोलेरो गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना मिलते ही चास थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया।

सब-डिविजनल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) चास ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। मारपीट करने वालों और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Post