Breaking
Sun. Feb 8th, 2026

*पैदल जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत* *धमनियां मोड़ पर फिर हुआ दर्दनाक हादसा, चालक फरार

चतरा।* जिले के धमनियां मोड़ के पास तेज़ रफ्तार ट्रक ने एक पैदल जा रहे बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुजुर्ग सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर सदर थाना लाया है। थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कई राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने धमनियां मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर नाराज़गी जताई और प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

इस बीच, घटनास्थल पर पहुंचे चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि जिले में सड़क हादसों की संख्या चिंताजनक है। उन्होंने कहा, “पिछले वर्ष लगभग 140-150 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हुई थी।

मैंने दिशा की बैठक में भी प्रशासन को इस पर गंभीरता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।”

Related Post