Breaking
Fri. May 1st, 2026

वार्ड संख्या 18 से अनिल मोदी की दावेदारी—विकास, व्यवस्था और विश्वास के संकल्प के साथ

वार्ड संख्या 18 से अनिल मोदी की दावेदारी—विकास, व्यवस्था और विश्वास के संकल्प के साथ

आगामी नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 18 से भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। उनके नामांकन के साथ ही क्षेत्र में एक बार फिर संगठित विकास, सशक्त नागरिक व्यवस्था और जवाबदेह जनप्रतिनिधित्व की उम्मीद मजबूत हुई है।

अनिल मोदी सामाजिक, व्यापारिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वे जुगसलाई क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं—जैसे सुदृढ़ सड़क व्यवस्था, समुचित जलापूर्ति, आधुनिक नाली एवं ड्रेनेज सिस्टम, स्वच्छता, पार्किंग प्रबंधन, अतिक्रमण नियंत्रण तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार—को लेकर निरंतर संघर्ष करते रहे हैं। उनका मानना है कि नगर परिषद केवल प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि स्थानीय विकास की रीढ़ होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद के माध्यम से अब योजनाओं को जमीन पर उतारने और पारदर्शी ढंग से क्रियान्वयन कराने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि वे केवल चुनावी वादों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि जनसंवाद, जनभागीदारी और नियमित निगरानी के माध्यम से विकास कार्यों को गति देंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य जुगसलाई को केवल समस्याओं से मुक्त करना नहीं, बल्कि उसे एक आदर्श, स्वच्छ और विकसित नगर क्षेत्र के रूप में स्थापित करना है।

Related Post