Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में मजबूत रोडमैप: संजीव सिन्हा 

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए इसे विकसित भारत का मजबूत रोडमैप बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट दूरदर्शी सोच पर आधारित है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार सृजन, आत्मनिर्भर भारत और तकनीकी सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। संजीव सिन्हा ने विश्वास जताया कि बजट में हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, बायो-फार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये, कैंसर व शुगर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता करने, बड़े टेक्सटाइल पार्कों की स्थापना, महिलाओं के लिए प्रत्येक जिले में छात्रावास की व्यवस्था, स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला अस्पतालों के सुधारीकरण, 20 नए जल मार्ग, केमिकल पार्क व खनिज कॉरिडोर, एसएमई के लिए 10 हजार करोड़ रुपये तथा महात्मा गांधी हैंडलूम योजना जैसे प्रावधान भारत की आर्थिक मजबूती को नई गति देंगे।

Related Post