Breaking
Sun. Jun 28th, 2026

जमशेदपुर में 31 जनवरी को मनाया जाएगा 10वां युवा शक्ति दिवस, अजय सिंह के जन्मदिन पर भव्य आयोजन

जमशेदपुर: कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह छात्र नेता अजय सिंह का जन्मदिन इस वर्ष 31 जनवरी को युवा शक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह युवा शक्ति दिवस का दसवां वर्ष होगा। इस अवसर पर शहर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के तहत आदित्यपुर एस-टाइप से हजारों युवाओं की सहभागिता के साथ एक विशाल मोटरसाइकिल जुलूस निकाला जाएगा, जो बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम पहुंचकर सभा में तब्दील होगा। माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य सभा में कोरोना काल के दौरान सेवा देने वाली सेविकाओं एवं अन्य सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।

अपने जन्मदिन के अवसर पर अजय सिंह युवाओं को नशा मुक्ति का संकल्प भी दिलाएंगे, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाया जा सके।

इस संबंध में युवा शक्ति दिवस कार्यक्रम के सह-संयोजक दीपक महतो ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं मंत्री शामिल होंगे।

आयोजकों के अनुसार, युवा शक्ति दिवस का उद्देश्य युवाओं को संगठित कर सामाजिक जागरूकता, सेवा और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है।

Related Post