Breaking
Sun. Jun 28th, 2026

आरपीएफ हटिया ने दो मामलों में खोई संपत्ति बरामद कर मालिकों को लौटाई

रांची।राँची रेल मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ अपनी ड्यूटी के प्रति पूर्ण ईमानदारी से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में रेलमदद शिकायत के आधार पर आरपीएफ ने ट्रेन संख्या 15028 के प्लेटफॉर्म संख्या-01, हटिया पर एक नीले रंग का WROGN कंपनी का ट्रॉली बैग बरामद किया। यह बैग यात्रा के दौरान छूट गया था और इसमें ब्रांडेड कपड़े व जूते थे, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20,000 रुपये बताई गई। आवश्यक सत्यापन व औपचारिकताओं के बाद ट्रॉली बैग उसके असली मालिक श्री अभय कुमार चौधरी, धनबाद निवासी, को सुरक्षित सौंप दिया गया।दूसरे मामले में 29 जनवरी 2026 को साइबर सेल एवं CEIR प्रक्रिया के तहत एक चोरी हुआ मोटोरोला G-64 मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15,000 रुपये है। यह फोन ट्रेन संख्या 18615 (क्रियायोगा एक्सप्रेस) से यात्रा के दौरान मुरी स्टेशन के पास गुम हो गया था। सभी औपचारिकताओं के बाद मोबाइल उसके वास्तविक मालिक कार्तिक अमन शर्मा को सौंप दिया गया।इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक रीता कुमारी, उपनिरीक्षक उज्ज्वल कुमार, स्टाफ एम.के. अस्तित्व, उर्मिला देवी तथा दयामनी तिर्की ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Post