Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

दृष्टि सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश: आनंद मार्ग का दोहरा सामाजिक अभियान

जमशेदपुर। दृष्टि सेवा महाअभियान के तहत आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल ने पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 10 मोतियाबिंद रोगियों का निःशुल्क फेको सर्जरी एवं लेंस प्रत्यारोपण कराया। यह सर्जरी एक महीने के अंतराल में दोनों आंखों में की गई। सर्जरी के बाद मरीजों को दवाएं और चश्मा उपलब्ध कराते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। आनंद मार्ग आयुष्मान भारत एवं डीबीसीएस (राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम) के अंतर्गत पिछले कई वर्षों से निरंतर दृष्टि सेवा अभियान चला रहा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिल रहा है।

इसी क्रम में आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रिवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP) जमशेदपुर की ओर से धरती के बढ़ते तापमान को कम करने के उद्देश्य से गदरा क्षेत्र में 50 पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सुनील आनंद ने बताया कि वर्ष 1980 के बाद से पृथ्वी का औसत तापमान लगभग 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है, जिसका मुख्य कारण ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन और वनों की अंधाधुंध कटाई है। तापमान वृद्धि का सीधा असर खेती पर पड़ता है और पैदावार में 3 से 7 प्रतिशत तक कमी आ सकती है। संस्था की ओर से बताया गया कि इस खतरे से निपटने के लिए हर माह लगभग 2000 पौधे लोगों के बीच वितरित किए जा रहे हैं।

इसके अलावा 5 फरवरी, बृहस्पतिवार को आनंद मार्ग जागृति, गदरा शिव मंदिर के पास आंखों की बीमारी की जांच के लिए निःशुल्क शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से 1 बजे तक किया जाएगा।

Related Post