पोटका थाना क्षेत्र में नाबालिक युवती को भगाकर ले जाने के आरोप में, पुलिस द्वारा, युवक को पकड़कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
जमशेदपुर /पोटका
पूर्वी सिंहभूम के पोटका थाना अंतर्गत माटकू गांव के विमल मंडल को नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर भगाने एवं दुष्कर्म मामले में पुलिस द्वारा अभियुक्त विमल मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है । इस संबंध में पोटका थाना प्रभारी ने कहा कि नाबालिग युवती के पिता ने पोटका थाना में एक शिकायत दर्ज करते हुए आरोप लगाया है कि, माटकू गांव निवासी विमल मंडल 23 जनवरी को मेरी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इसके पूर्व वर्ष 2024 में भी विमल द्वारा ईस तरह कि घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपी के विरुद्ध नाबालिग संग दुष्कर्म के सुसंगत धारा एवं पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

