Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

टीम पीएसएफ का एसडीपी रक्तदान अभियान देश के 77 बें गणतंत्र दिवस को समर्पित. रक्तवीरों ने रक्तदान के जरिए देश को दिया सलामी।

जमशेदपुर| 26 जनवरी 2026 हर्षोल्लास वातावरण में देश मनाया 77 बां गणतंत्र दिवस. एक तरफ देश के जवान राजधानी दिल्ली के प्रगतिपथ पर अपना शौर्य का प्रदर्शन किया। वहीं टीम पीएसएफ इस दिन को अनोखा बनाते हुए, देश के 77 बें गणतंत्र दिवस को समर्पित, रक्तदान के जरिए दिया सलामी. इसी कड़ी में टीम पीएसएफ के शतकवीर रक्तदाता कुमारेस हाजरा, अवधेश कुमार वर्मा, सौरभ कुमार, शुभेंदु मुखर्जी, डी. रामाकृष्णा राजु ने जहां अपना एसडीपी रक्तदान किया. और इन्हीं एसडीपी रक्तदान के जरिए, एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में सबसे बड़ा अभियान चलाते हुए, 1739 बां एसडीपी रक्तदान भी पुरा हो गया. रक्तदान के दौरान रक्तवीरों का हौसला बढ़ाने देश के आन बान और शान तिरंगा को भी रक्तवीरों के समक्ष लहराया गया। रक्तदान के पश्चात सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र एवं कई तरह के प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉक्टर लव बहादुर सिंह, तकनीशियन शुभोजीत मजूमदार, अनुप कुमार श्रीवास्तव, धनंजय कुमार, चंदन कुमार, धीरज कुमार, आनन्द मार्ग से सुनील आनंद, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, रवि शंकर, राजीव कुमार सिंह, सौरभ चटर्जी, दीप सेन उपस्थित रहे

Related Post