Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

आईएएस सिद्धांत कुमार बने चाईबासा नगर परिषद के नए प्रशासक*

चाईबासा: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी सिद्धांत कुमार को चाईबासा नगर परिषद का नया प्रशासक नियुक्त किया गया है। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद नगर परिषद से जुड़े प्रशासनिक कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासक के रूप में वे नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

सबसे बड़ी बात है कि वर्तमान नगर निकाय चुनाव भी होनी है, जिसको लेकर शहर के आम जनता की अपनी अपनी राय बन रही होगी।

नगर परिषद कर्मियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनके आगमन का स्वागत किया है। लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में नगर परिषद के कार्यों में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ेगी।

Related Post