Breaking
Tue. Jul 21st, 2026

गोलमुरी में चापड़ हमले का शिकार युवक की मौत, आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी निवासी 20 वर्षीय कमलजीत सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

बुधवार को मृतक के पिता मनोज सिंह ने बताया कि उनके बेटे पर मिलन सिंह नामक युवक ने शराब के नशे में चापड़ से जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल कमलजीत को तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। रिम्स में इलाज के बाद 12 मार्च को स्थिति में हल्का सुधार होने पर उसे फिर से एमजीएम अस्पताल भेजा गया था। वहां इलाज के बाद उसे छुट्टी भी दे दी गई थी।

परिजनों ने बताया कि मंगलवार देर रात अचानक कमलजीत की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे पहले खासमहल स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे फिर से एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Related Post