Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

पोटका के हल्दी पोखर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। प्रसिद्ध कथावाचक उमाशंकर शुक्ला जी हुए उपस्थित।

जमशेदपुर /पोटका

पूर्वी सिंहभूम पोटका के हल्दी पोखर उड़ीसा रोड के नजदीक मंगलवार 20 जनवरी 2026 को श्रीमद् भागवत कथा संचालन समिति हल्दीपोखर के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भग्य, शुभारंभ हुआ। इस दिव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन में राधे राधे जयघोष से 300 से अधिक कुमारी कन्याएं एवं महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं शामिल हुए । यह कलश यात्रा विधि विधान के साथ हल्दी पोखर कमल तालाब से रंकणी मंदिर ,शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर, कीर्तन मेला, आदि जगह से घूमते हुए, भागवत कथा स्थल तक पहुंची। इस भग्य कलश यात्रा मे मथुरा- वृंदावन से आए हुए प्रसिद्ध कथा वाचक, पूज्यनीय उमाशंकर शुक्ला जी रथ में सवार होकर, श्रद्धालुओं का अभिवादन किया । मौके पर उमाशंकर शुक्ल जी महाराज ने कहा कि इस कलयुग में श्रीमद् भागवत कथा ही मानव कल्याण का सर्वोत्तम मार्ग है, इसमें सभी मनुष्य सुख ,शांति एवं समृद्धि प्राप्त कर सकता है ओर पारिवारिक क्लेस एवं पापों से मुक्ति मिल सकती है।

वाईट—उमाशंकर शुक्ल जी महाराज–मथुरा-, वृंदावन से आए हुए प्रसिद्ध कथा वाचक

Related Post