Breaking
Mon. Jun 8th, 2026

सड़क दुघर्टना में घायल राजन की मौत, ग्रामीणों ने सड़क पर शव को रखकर किया जाम

कसमार। पिछले शनिवार शाम सड़क दुघर्टना में घायल कसमार थाना क्षेत्र के सोखाडीह निवासी राजन महतो की ईलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने शव को घटनास्थल सपाहीटांड़ के निकट रखकर जाम कर दिया। परिजन एवं ग्रामीणों को कहना था कि जबतक कंपनी द्वारा मुआवजा नहीं दिया जायेगा। तबतक सड़क जाम रहेगा। इधर कसमार थाना पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के अधार पर वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस वे निर्माण कंपनी एचजीईएल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना स्थल पर जिप सदस्य अमरदीप महाराज, थाना प्रभारी कुंदन कुमार समेत अन्य बदल-बदल मौजूद थे।

Related Post