Breaking
Sun. Apr 5th, 2026

पर्ल ऑर्किड’ के 12वें तल्ले पर लगी आग, मची खलबली, देखें वीडियो*

रांची :* रांची के पुराना अरगोड़ा इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब पर्ल आर्किड अपार्टमेंट में अचानक आग लग गई। आग अपार्टमेंट के सबसे ऊपर वाले फ्लोर पर लगी, जिससे धुआं फैल गया और लोग घबरा गए।

आग की लपटें देख अपार्टमेंट में रह रहे लोग तुरंत अपने फ्लैट छोड़कर नीचे की ओर निकलने लगे। कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण रही, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग के कारण निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट या गैस लीकेज से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। वहीं स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद कर रही है।

Related Post