Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

विदाई सह सम्मान समारोह में दो हवलदार सम्मानित*

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा पुलिस केंद्र में पुलिस मेंस एसोसिएशन, शाखा की ओर से मंगलवार को आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे हवलदार गुरुचरण सिरका और हवलदार राय सिंह सोय को पुलिस परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस केंद्र चाईबासा के परिचारी संतोष कुमार, प्रतीक कुमार, सुनील किस्पोट्टा सहित सभी शाखाओं के पदाधिकारी, पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रतिनिधि और पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

समारोह में दोनों सेवानिवृत्त हवलदारों को चाईबासा पुलिस परिवार की ओर से उज्ज्वल भविष्य और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस मेंस एसोसिएशन चाईबासा शाखा के अध्यक्ष प्रदीप ओलिभर मिंज ने की। मंच संचालन मंत्री तारा चांद महतो ने किया तथा उपाध्यक्ष किशुन मुर्मू और कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र मांझी भी मौजूद रहे।

Related Post