Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

रातू के फुटकलटोली में केला चैंबर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड से संपर्क में आ रही दिक्कत

रातू :* रविवार देर रात फुटकलटोली स्थित अल कमाल कॉलोनी, रोड नंबर-4 में एक केला चैंबर में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरे चैंबर को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड से संपर्क करने में भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिससे आग बुझाने में देरी हुई।

फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर राहत व बचाव कार्य में जुटे हैं, जबकि प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

 

सौभाग्य से अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

Related Post