Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

सोनुआ-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा,मामा भगीना की मौत ,पुलिस ने शुरू की जांच

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मामा और भगिना की जान चली गई। यह हादसा एनएच-320डी पर स्थित आसनतालिया स्कूल के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 28 वर्षीय सुभाष चंद्र महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके मामा 65 वर्षीय पद्मलोचन महतो ने सोनुआ सीएचसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक सुभाष चंद्र महतो सरायकेला-खरसावां जिले के केंदुवा के समीप हाथिया गांव के रहने वाले थे, वहीं पद्मलोचन महतो गजपुर गांव के निवासी बताए गए हैं। दोनों किसी इलाज के सिलसिले में बाइक से चक्रधरपुर जा रहे थे कि अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सोनुआ थाना प्रभारी शशीबाला भेगरा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच की जा रही है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Related Post