Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

बकरीद पर्व के मद्देनजर कोवाली एवं पोटका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजन हुआ।

बकरीद पर्व को लेकर पोटका और कोवाली थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक गुरुवार को आयोजित किया गया। पोटका थाना में बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी निकीता बाला तथा कोवाली थाना मे शांति समिति की बैठक डीएसपी संदीप भगत के अध्यक्षता में आयोजित हुआ । बैठक में बकरीद पर्व आपसी भाईचारे एवं सौहार्द और हर्सोल्लास के साथ मनाने पर चर्चा किया गया। शांति समिति की बैठक में वक्ताओं के द्वारा कहां गया कि बकरीद पर्व 7 जून को मनाया जाएगा। नमाज़ के उपरांत कुर्बानी का रस्म अदा किया जाएगा एवं अंत में सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, पार्षद सूरज मंडल,, इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद थाना प्रभारी मनोज मुर्मू,व,मोबीन अंसारी,मुखिया बिदेन सरदार, अमृत माझी, अभिषेक सरदार, सावित्री हांसदा,सारजोम मार्डी, संगीता सरदार, अर्धेंदु सरदार, कार्तिक मुर्मू , पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्लाह,व, भागीरथी हांसदा,उप मुखिया शाहिद परवेज,व किन्नू ,अफसर अली,मो.इफ्तिखार, इम्तियाज, प्रधान उतम सिंह,सुबल चंद्र भकत, जालिम मार्डी,सब इंस्पेक्टर अजीत मुंडा, व शहदेव सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।

Related Post