Breaking
Sat. Oct 24th, 2026

सोनारी में मंदिर की दानपेटी से 50 हजार रुपये चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जमशेदपुर। सोनारी क्षेत्र के लोहार लाइन स्थित गुदरी बाजार के पीछे बने सार्वजनिक अखाड़ा मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने मंदिर परिसर में रखी दानपेटी को निशाना बनाते हुए उसमें रखी लगभग 50 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के पास अक्सर नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। रात के समय वहां संदिग्ध गतिविधियां देखी जाती हैं, जिससे आशंका है कि चोरी की इस घटना में इन्हीं लोगों का हाथ हो सकता है।

मंदिर समिति के सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। स्थानीय निवासियों ने भी सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और नाराजगी का माहौल है। लोग चाहते हैं कि पुलिस जल्द से जल्द चोरों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल हो।

Related Post