Breaking
Tue. Aug 25th, 2026

सिदगोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता, चेन छिनतई मामले में चार शातिर गिरफ्तार

जमशेदपुर।सिदगोड़ा पुलिस ने चेन छिनतई के मामले का खुलासा करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में चेन छिनतई की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शंकर महतो उर्फ सूरज (21) – मानगो टीचर्स कॉलोनी, विशाल सिंह उर्फ नाडू (19) – आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड, मोहित वर्मन (21) – मानगो गुरुद्वारा रोड और विशाल कुमार सोनी (31) – मानगो निवासी शामिल हैं। शंकर, मोहित और विशाल सिंह के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज है।

पुलिस ने इनके पास से झपट्टा मारकर छीना गया सोने की चेन का गला हुआ हिस्सा, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक पासबुक और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है। सिटी एसपी ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 1 के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर लगातार सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। अंततः चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Related Post