Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित पटमदा थाना क्षेत्र के बामनी चौक पर रविवार शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक पदन माझी (37) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बबलू हेंब्रम घायल है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बाइक से बामनी स्थित एक होटल से अपने घर लौट रहे थे, तभी टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर तेज गति से आ रही कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक करीब 20 फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों ने दोनों को पटमदा सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण पदन माझी ने रात 9:30 बजे दम तोड़ दिया। उसकी मौत से गांव में मातम छा गया। वह पत्नी और पांच बच्चों के साथ रहता था। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।

Related Post