Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

झारखंड शिक्षा परियोजना भवन में चोरी के मामले में 2 चोर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गुमला : गुमला प्रखंड के झारखंड शिक्षा परियोजना भवन में बीते दिनों 2 चोरों ने ताला तोड़कर सीसीटीवी के मॉनिटर की चोरी कर ली थी। मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलको ने गुमला थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया था। इसके बाद गुमला थाना की पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चोरों को पकड़ने में जुट गई। अनुसंधान के क्रम में गुमला शहर के अंबेडकर नगर भुईयां मोहल्ला निवासी अशफाक खान उर्फ गुड्डू और सुमित कुमार को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों युवकों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इनके निशानदेही पर सीसीटीवी का मॉनिटर बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया ताला तोड़कर उक्त भवन से सामानों की चोरी की थी। चोरी का सामान अशफाक खान के घर में रखा था।

वहीं आज गुमला थाना में प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया मामले को लेकर गठित टीम द्वारा 24 मई को रात 7:30 बजे बाजार गुमला गए तो देखा कि 2 युवक पुलिस को देखकर भाग रहे हैं, जिन्हें सशस्त्र बल के द्वारा पकड़ा गया पूछने पर उन्होंने चोरी की घटना की बात स्वीकार की। अशफाक खान चोरी के मामले में पूर्व में भी जेल जा चुका है जबकि सुमित कुमार की यह पहले चोरी है। वही दोनों को गुमला जेल भेजा जा रहा है।

Related Post