Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

कांडरबेड़ा चौक पर कंटेनर से टकराई बाइक, प्रेमी-प्रेमिका घायल, लड़की का पैर टूटा

चांडिल।सरायकेला खरसावां जिला स्थित टाटा-रांची मुख्य राज्य मार्ग (एनएच-33) पर रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे कांडरबेड़ा स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार प्रेमी-प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में लड़की का बायां पैर और पैर की उंगली टूट गई, जबकि युवक को भी चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जेएच 0DT 6107 नंबर की बाइक पर सवार दोनों युवक-युवती कालीमंदिर, रामगढ़ की ओर से कांडरबेड़ा आ रहे थे। चौक के पास उनकी बाइक एक कंटेनर वाहन से टकरा गई, जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क के बाईं ओर से दाईं ओर जा पहुंची। इस दौरान लड़की का पैर बाइक के पायदान में फंस गया और वह दर्द से चीखने लगी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को तुरंत सड़क से हटाया और प्राथमिक सहायता दी।

घटना के समय एनएच-33 पर कई भारी वाहन गुजर रहे थे, जिससे हादसा और बड़ा हो सकता था, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से दोनों की जान बच गई। घायल प्रेमी-प्रेमिका को टेंपो की सहायता से जमशेदपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे दोस्त हैं और घूमने निकले थे।

Related Post