Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

डीलरों की समस्याओं को लेकर उपायुक्त को सौंपा गया मांग पत्र

जमशेदपुर। सोमवार को फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन ने डीलरों के समक्ष उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर जिले के उपायुक्त एवं विशिष्ट अनुज्ञापन पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने मांग की है कि सरकार द्वारा जून माह में तीन महीने का राशन दो पाली में वितरित करने के निर्देश को बदलकर एक ही पाली में वितरण की अनुमति दी जाए। सरकार ने 1 से 15 जून तक दो माह तथा अगले 15 दिनों में एक माह का राशन वितरित करने का निर्देश दिया है। डीलरों का कहना है कि 2जी मशीन के माध्यम से इतने कम समय में दो बार राशन वितरण संभव नहीं है। इसलिए जून माह में ही तीनों महीने का राशन एक साथ वितरित करने की अनुमति दी जाए ताकि डीलर और लाभुक दोनों को सुविधा हो। साथ ही, डीलरों ने दिसंबर माह से लंबित कमीशन भुगतान को भी अविलंब निर्गत करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस महीने के अंत तक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

Related Post