Breaking
Sun. May 10th, 2026

तुरी समाज में अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न, अध्यक्ष बने मनीष

जमशेदपुर: तुरी समाज में अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को न्यू सीतारामडेरा स्थित तुरी विकास भवन में शांतिपूर्ण ढंक से संपन्न हुआ, रविवार को प्रातः 09:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक तुरी विकास भवन, सीतारामडेरा के प्रांगण में तुरी समाज के नए अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ।

इस चुनाव में तुरी समाज के कुल 620 मतदाताओं ने मतदान किया और मतदान का प्रतिशत 77.5% रहा। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही रूपा कुमारी को कुल 63 मत प्राप्त हुए, जबकि लक्ष्मी नारायण प्रसाद को कुल 208 मत प्राप्त हुए, वहीं मनीष कुमार प्रसाद को कुल 336 मत प्राप्त हुए, इस प्रकार मनीष कुमार प्रसाद अध्यक्ष पद पर विजेता घोषित हुए। वहीं सचिव पद के लिए चुनाव लड़ रहे संतोष कुमार को कुल 181 मत प्राप्त हुए, जबकि शिवा राम को कुल 420 मत प्राप्त हुए, इस प्रकार शिवा राम सचिव पद पर विजेता घोषित हुए, वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे सतीश तुरी उर्फ अजय को कुल 148 मत प्राप्त हुए, वहीं हेम नारायण उर्फ हेमंत को कुल 454 मत प्राप्त हुए, इस प्रकार हेम नारायण उर्फ हेमंत कोषाध्यक्ष पद पर विजेता घोषित हुए। इस चुनाव को संपन्न कराने में चुनाव समिति के निम्नलिखित सदस्यों ने अपना योगदान दिया।

चुनाव समिति सदस्यों की सूची :-

आनंद कुमार (अध्यक्ष)
सतीश प्रसाद (सचिव)
हरीश राम (कोषाध्यक्ष)
देवव्रत राम
विजय कुमार
संदीप कुमार
पारस कुमार
गोविंद प्रसाद
नीरज कुमार
पिंटू कुमार
दिलीप तुरी
धर्मेंद्र कुमार
आनंद कुमार
गौतम कुमार
अमित कुमार
श्री लक्ष्मी नारायण (वरिष्ठ सदस्य)
श्री हरि राम (वरिष्ठ सदस्य)
श्री दीपक प्रसाद (वरिष्ठ सदस्य)
श्री पूरन चंद्र प्रसाद (वरिष्ठ सदस्य)

महिला सदस्य :-

चंदा देवी
चंपा कुमारी
पूनम देवी
जयश्री प्रसाद
मनीषा देवी
किरण देवी
रौशनी कुमारी
मानसी प्रसाद
श्रुति कुमारी

Related Post