Breaking
Mon. Jul 13th, 2026

आज भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई की एक प्रतिनिधिमंडल मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन के नेतृत्व में जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

आज भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई की एक प्रतिनिधिमंडल मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन के नेतृत्व में जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान से मुलाकात कर जुगसलाई स्थित सफीगंज मोहल्ला में विगत कई महीनों से पेयजल आपूर्ति की समस्या को ले कर एवं जुगसलाई के अन्य इलाकों में नगर परिषद अंतर्गत विभिन्न समस्यों से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा ।। ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया कि पेयजल की समस्या जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए एवं अन्य समस्याओं जैसे नाली की सफाई, टूटे रोड की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट आदि पर भी ध्यान देते हुए उनका भी समाधान जल्द किया जाए । इस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि सारे समस्यों को जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा । प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से चंद्रशेखर दास, शेखर शर्मा, ओमप्रकाश पाठक, राजेश रिंगसिया, अनिकेत कुमार, मनोज अग्रवाल, अनिल चौहान, विनय शर्मा आदि लोग उपस्तिथ थे ।।

Related Post