Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

श्री श्याम उत्सव मण्डल ने धूम धाम से मनाया श्री श्याम महोत्सव लखनऊ एवं कोलकाता से आए कलाकारों ने भक्तों को झुमाया

जमशेदपुर: श्री श्याम उत्सव मंडल, गोलमुरी के बैनर तले आयोजित दो दिवसीय श्याम महोत्सव का आज समापन विशाल महाप्रसाद के साथ किया गया, जिसमें करीब 1500 श्याम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

सर्वप्रथम महोत्सव का आगाज बाबा का दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ की गई। तत्पश्चात भजनों का सिलसिला स्थानीय कलाकारों द्वारा शुरू किया गया। रात्रि 10:00 बजे से आमंत्रित कलाकार लखनऊ से विवा मिश्रा एवम कोलकाता से निहाल टकरान ने अपनी प्रस्तुति दी। पूरी रात श्याम भाग भजनों की अमृत वर्षा में गोता लगाते रहे। प्रातः 4:00 बजे बाबा श्याम की आरती के साथ भजनों का कार्यक्रम को संपन्न किया गया।

Related Post