Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

बारीगोड़ा में चोरों का तांडव: टाटा मोटर्स कर्मचारी के मकान में लाखों की चोरी, इलाके में दहशत

जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीगोड़ा के जनता मार्केट रोड में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात और नकदी चुरा लिए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं।

परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित बारीगोड़ा के जनता मार्केट रोड में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। टाटा मोटर्स के कर्मचारी रंजय कुमार के मकान में घटी इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। रंजय कुमार के मकान में राजू राय अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मकान के ताले तोड़ दिए और घर में रखे नकद रुपये और लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।

चोरी की जानकारी मिलते ही राजू राय ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। परसुडीह थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारीगोड़ा क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोग दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Post