Breaking
Mon. Oct 12th, 2026

अवैध आयरन ओर से लदा ट्रक जब्त, प्रशासन पर छोड़ने का दबाव!

चाईबासा: हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात नोवामुंडी से अवैध रूप से लाए जा रहे आयरन ओर से लदा तीन ट्रक पुलिस ने जब्त किया। ट्रक में अमर सिंह, विनय सिंह और अरविंद चौरसिया द्वारा लाया गया अवैध खनिज भरा हुआ था। सूत्रों के अनुसार, स्थानीय प्रशासन पर ट्रक को छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ट्रक बिना वैध दस्तावेजों के आयरन ओर का परिवहन कर रहा था।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन और तस्करी पर रोक लगाने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Related Post