Breaking
Fri. Jul 24th, 2026

टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने मनाया अपना 24 वां स्थापना दिवस

जमशेदपुर : आज दिनांक 12 फरवरी को टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने अपना 24 वां स्थापना दिवस काफ़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया जिसमें काफी संख्या में कंपनी के कर्मचारी, बिज़नेस एसोसिएटस एवं एडवाइजर ने भाग लिया।

इसी क्रम में कंपनी के स्थानीय प्रबंधन ने कंपनी के सामाजिक दायित्व के तहत शाम में साकची बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गो के बीच में वस्त्र एवं खाद्य पदार्थ का वितरण किया और उनसे संवाद किया तथा उन्हें कंपनी के कामकाज की जानकारी दी एवं बीमा के उपयोगिता के बारे में बताया। इस अवसर में कंपनी के बिहार झारखंड के डिओए मो• शाहिद खान, कोल्हान के एडीओए श्याम नारायण सिंह, पार्टनर भूषण सिंह, जमशेदपुर के ब्रांच मैनेजर प्रेम किशोर सिंह, रोहित कुमार पाहुजा, मैनेजर संकेत सिन्हा, स्वरुप कुमार घोष एवं अन्य उपस्थित रहे।

Related Post