Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

विधायक संजीव सरदार की पहल पर गरीब परिवार को मिली राहत, ₹55,800 रुपये का अस्पताल बिल हुआ माफ।

जमशेदपुर /पोटका

 

पोटका प्रखंड के सिगदी निवासी बंकिम भूमिज की पुत्री पूनम भूमिज, जो कि गंभीर स्वास्थ्य समस्या के चलते टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती थीं, उनके परिवार को आर्थिक तंगी के कारण परिवार के लोगों के द्वारा अस्पताल का बकाया बिल चुकाने में असमर्थता का सामना करना पड़ रहा था। इलाज के दौरान कुल बिल ₹1,02,961 रुपये हुआ, जिसमें से परिवार केवल ₹47,161 रुपये ही जमा कर सका।बकाया ₹55,800 रुपये जमा न होने के कारण मरीज को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल पा रही थी। परिजनों ने इस समस्या को पोटका के विधायक संजीव सरदार के समक्ष रखा। विधायक संजीव सरदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत टीएमएच प्रबंधन से बात की और गरीब परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए बकाया राशि माफ करवाई। इसके बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी दी गई। जिसके तहत

मरीज के परिजनों ने विधायक संजीव सरदार का तहे दिल से धन्यवाद दिया और उनके इस प्रयास को मानवता की मिसाल बताया।

Related Post