Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

झोला छाप डॉक्टर के चक्कर में बीन ब्याही गर्भवती युवती की हुआ मौत

लोहरदगा : झोला छाप डॉक्टर के चक्कर में पड़ कर एक बिन ब्याही गर्भवती युवती की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार चंदवा अम्बा टोली निवासी जीतन उरांव की 18 वर्षीय पुत्री सुलेखा कुमारी का प्रेम प्रसंग अमरजीत उरांव के साथ चल रहा था इस दौरान वो गर्भवती हो गई। तीन महीने बीत जाने के बाद जब इसकी जानकारी दोनों को हुई तो दोनों ने सदर प्रखंड के जूरिया गांव में एक झोला छाप डॉक्टर के चक्कर में आकर गर्भ हटाने पहुंचे जहां झोला छाप डॉक्टर की गलती से लड़की की हालत बहुत खराब होने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां के डॉक्टर ने भी हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे,लेकिन इलाज शुरू होने के कुछ ही देर में लड़की की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराते हुए पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Post