Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

कोयला ढुलाई कार्य में लगे हाइवा में आगजनी, जांच में जुटी पुलिस

चतरा।जिले में कोयला ट्रांसपोर्टिंग में हाइवा में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। यह घटना मंगलवार की देर रात जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र में हुई है। जहां टंडवा से बचरा साइडिंग तक होने वाले एनटीपीसी के कोयला ढुलाई वाले हाईवा को आग के हवाले कर दिया गया। यह घटना अपराधियों ने दिया है या फिर किसी उग्रवादी संगठनों के द्वारा दिया गया है अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बाद ट्रांसपोर्टरों और कोयला व्यवसायियों में दहशत है।बचरा स्टेडियम के पीछे ट्रांसपोर्टिंग रोड पर यह घटना हुई है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Post