Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

*जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार खनिजों के अवैध परिवहन, खनन के विरुद्ध चलाया जा रहा सघन अभियान

अवैध कोयला लदा 1 भारी वाहन जब्त, प्राथमिकी दर्ज*

 

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध खनन एवं परिवहन के रोकथाम हेतु जिला खनन कार्यालय द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गालूडीह थाना अंतर्गत वाहन संख्या UP20AT – 0617 (कोयला लदा) जप्त किया गया। उपरोक्त वाहन पर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालबनी के पार्वती ढाबा के बगल में अवैध रूप से कोयला खनिज का भंडारण कर परिवहन कराया जा रहा था। जांच में बिना खनिज परिवहन चालान के वाहन पाया गया। जप्त वाहन को थाना को सुपुर्द करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Related Post